Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

माइनिंग की स्पेशल टीम ने चार डम्परों को अवैध रूप से लाए गए यमुना के रेत के साथ पकड़ा है- मूल चंद शर्मा         

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के खान एवं भूविज्ञान मंत्री  मूलचंद शर्मा द्वारा प्रदेश में अवैध माइनिंग को लेकर सख्त रुख अपनाने के बाद विभाग का अमला पूरी तरह से हरकत में आ गया है। मंत्री के निर्देशों पर माइनिंग की स्पेशल टीम ने जिला गुरुग्राम के सोहना शहरी क्षेत्र से चार डम्परों को अवैध रूप से लाए गए यमुना के रेत के साथ पकड़ा है।        

आज यहां जारी एक बयान में  मूलचंद शर्मा ने बताया कि इन चारों डम्परों को गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की स्पेशल इंफोर्समेंट टीम द्वारा चलाए गए एक अभियान के तहत पकड़ा गया है। टीम ने पाया कि सभी डम्परों में यमुना का रेत भरा हुआ था। डम्परों को रुकवाकर जब कागजात मांगे गए तो चालक जरूरी कागजात दिखाने में नाकाम रहे। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन डम्परों में जिला पलवल के सुल्तापुर गांव के पास से यमुना का रेत चोरी करके लाया गया है। एसईटी ने इन चारों डम्परों को सोहना थाना शहर पुलिस के हवाले कर दिया है और एनजीटी एक्ट के तहत इनका चालान किया गया है।         

मूलचंद शर्मा ने कहा कि टीम अपना कार्य कर रही है और ऐसे अभियान हर रोज पूरे प्रदेश में चलाए जाएंगे ताकि प्रकृति के साथ इस तरीके की छेडख़ानी करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके और अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी हालत में माइनिंग माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। साथ ही, राजस्थान जैसे राज्यों के साथ लगते अवैध रास्तों की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी ताकि इन रास्तों से अवैध सामग्री प्रदेश में न आने पाए।  खान एवं भूविज्ञान मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कहा कि पूरे विभाग को चुस्त-दुरूस्त बनाने का काम किया जा रहा है। प्रौद्योगिकी के लिहाज से भी विभाग में कई पहल की गई हैं जिनमें ई-रवाना मुख्य रूप से शामिल है।

Related posts

रिश्वतखोरी पर SV&ACB की बड़ी कार्रवाई: तहसील कार्यालय सोनीपत का क्लर्क 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha

भाजपा सांसद सत्ता के नशे में चूर,जीतने के बाद आज बिजली, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने से मुंह फेर रहे हैं :दुष्यंत चौटााला

Ajit Sinha

किसानों को बिजाई के समय डीएपी, सिंचाई के समय यूरिया व कटाई के समय एमएसपी देने में हमेशा नाकाम रही बीजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!