Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गिरफ्तार 25000 रूपए के इनामी तीनों आरोपितों ने रंजिश के चलते आलोक की हत्या की थी-एसीपी क्राइम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नवीन नगर की पंचशील कॉलोनी पार्ट -1 में गत 8 -9 सितंबर -2023 की रात्री लगभग 12 :30 बजे आलोक व शिवम् की चाकुओं से गोद कर लहूलुहान कर दिया गया था। इसमें इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई थी ,ये सनसनीखेज वारदात को अंजाम आरोपितों ने रंजिशन दिया था। पुलिस के आल्हा अधिकारीयों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार तीनों आरोपितों पर 25000 रूपए का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के दूसरे दिन क्राइम ब्रांच , बॉर्डर की टीम ने खजूरी खास, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम अमन यादव  ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मोहम्मद रजा (उम्र 25 वर्ष), यामीन उर्फ आमीन (उम्र 23 वर्ष ) और बुगा उर्फ गोगा उर्फ अजहर( उम्र 19 वर्ष )है। आरोपित यामीन उर्फ आमीन उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव मलगांव का, मोहम्मद रजा, निवासी मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के गांव हाजीपुर हाल दिल्ली के बदरपुर के जैतपुर का तथा  अजहर उर्फ गुगा दिल्ली के जैतपुर की मस्जिद कॉलोनी का रहने वाला है। यादव का कहना हैं कि दोनों पक्ष आस-पास के रहने वाले है एक दूसरे को जानते हैं। आरोपित 8-9 सितम्बर की रात रास्ते में खड़े थे, लगभग 12:30 बजे रास्ते से जा रहे आलोक और शिवम को आरोपितों ने बेटा कहकर अपने पास बुलाया, बेटा कहने की बात पर बहसबाजी और गाली गलोच हुई , जो झगड़े में तब्दील हो गई। आरोपितों ने चाकू से आलोक और शिवम पर हमला कर दिया जिसमें दोनों लहूलुहान  हो गए। मौके के चश्मदीद ने आलोक के पिता को सूचना दी। सूचना मिलने पर आलोक का पिता घटनास्थल पर पहुंचा शिवम् घायल अवस्था में पडा था। परिजनों को घटना स्थल से कुछ दूरी पर खाली पड़े प्लाट/पार्क मे घायल अवस्था आलोक  मिला। घायल को दिल्ली के AIIMS  ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर आलोक की मृत्यु हो गई। मृतक आलोक के पिता की शिकायत पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया था। उनका कहना हैं कि मामले में आरोपितों की धरपकड़ के लिए 4 क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया था। तीनों आरोपितों को दिल्ली के खजूरी खास से काबू कर फरीदाबाद लाया गया पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड  पर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  बुगा उर्फ गोगा उर्फ अजहर का कुछ महीने पहले मृतक आलोक के दोस्त के साथ झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर मृतक आलोक ने आरोपित बुगा उर्फ गोगा उर्फ अजहर को धमकाया था। जिसको लेकर आरोपित के मन ने रंजिश थी। रंजिश के चलते आरोपितों  ने मिलकर घटना वाले दिन आलोक और शिवम को बेटा कह  कर बुलाया, झगड़ा हुआ और चाकू से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित  रजा के खिलाफ थाना जैतपुर दिल्ली में रेप,पोक्सो एक्ट व लड़ाई झगड़े का मुकदमा दर्ज है। आरोपित  अजहर उर्फ गोगा के खिलाफ भी थाना जैतपुर ,दिल्ली में लड़ाई झगड़े का मुकदमा दर्ज है। यामीन के खिलाफ भी थाना जैतपुर ,दिल्ली में लड़ाई झगड़े का मुकदमा दर्ज है। आरोपितों  को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों  से वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी और वारदात में प्रयोग चाकू इत्यादि बरामद की जाएगी । साक्ष्य एकत्रित कर आरोपितों  को सख्त सजा दिलवाई  जाएगी

Related posts

दिल्ली पुलिस ने आज दो नाइजीरियन नागरिकों को अवैध रूप से दिल्ली में रहने के जुर्म में अरेस्ट किया हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में अपने कार्यालय पर किया नए साल के कैलेंडर का विमोचन।

Ajit Sinha

हाथरस कांड की जांच के लिए बनी एसआईटी में शामिल DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x