Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने आज दो नाइजीरियन नागरिकों को अवैध रूप से दिल्ली में रहने के जुर्म में अरेस्ट किया हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली के द्वारका जिले के थाना मोहन गार्डन पुलिस ने आज भारत में अवैध रूप से रह रहे दो विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया हैं। यह विदेशी नागरिक नाइजीरिया के रहने वाले हैं। पुलिस की माने तो पिछले 10 दिनों में 18 अफ्रीकीनागरिकों अरेस्ट किया गया हैं। ज्यादात्तर विदेशी नागरिक भारत में धन कमाने के लिए आते हैं और यहां ड्रग की सप्लाई करते हैं और साइबर से जुड़े अपराध को अंजाम देते हैं। इन दोनों नाइजीरियन के खिलाफ मोहन गार्डन थाने में केस दर्ज किया गया हैं। 

पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी , दिल्ली में धन कमाने के लिए काफी तादाद में विदेशी नागरिक रहते हैं। वहीँ उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में कुल 3.75 लाख की आबादी हैं। जिसमें बहुत सारे विदेशी नागरिक इस क्षेत्र में रह रहे हैं। इस क्षेत्र में बहुत से विदेशी नागरिक एक्सपाइयर बीजा . फेक वीजा व पासपोर्ट के साथ रह रहे हैं। इस लिए समय समय पर इसकी चेकिंग की जाती हैं।
आज मोहन गार्डन थाना पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस की माने तो 1 जनवरी 2021 से लेकर 11 जनवरी 2021 तक कुल 18 नाइजीरियन नागरिक को अरेस्ट किया गया हैं। यह सभी गलत तरीके से दिल्ली में रह रहे थे।  

Related posts

हरियाणा: एसटीएफ ने आज 25000 रूपए का ईनामी मोस्ट वान्टेड अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस के बैंक खातों से 66 करोड़ निकाले जाना तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र में अपने मकान के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में सो रहे एक लड़के की दो नकाबपोश बदमाशों ने की गला घोंट कर हत्या।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!