Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

हाथरस कांड की जांच के लिए बनी एसआईटी में शामिल DIG चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या

हाथरस कांड मे बनी विशेष जांच दल (एसआइटी) में शामिल डीआइजी चंद्रप्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। आनन फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। चंद्रप्रकाश पीटीसी उन्नाव में डीआइजी पद पर तैनात हैं।

2004 बैच के आइपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा प्रकाश ने शनिवार को करीब 11:00 बजे के आसपास आत्महत्या कर ली है। डीआइजी की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि हाथरस कांड की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआइटी गठित कर पूरे प्रकरण के हर पहलू की पड़ताल कराने का निर्देश दिए गए थे। सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआइटी में डीआइजी चंद्र प्रकाश भी बतौर सदस्य शामिल हैं। चंद्र प्रकाश-द्वितीय की साफ-सुथरी छवि के ईमानदार अफसरों में गिनती होती है।

Related posts

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने आज 4000 रुपये की रिश्वत लेते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का डिप्टी सुपरिटेंडेट को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फर्जी आईएएस अधिकारी बन आमजनों से रुपए ऐंठने के एक मामले में एक आरोपित को थाना पालम विहार की पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

बदनामी और इज्जत की खातिर पहले युवती के परिजनों ने युवक को नहर पर बुलाकर मारपीट की और उसे जहर पिला दिया-मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!