Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की बाथरूम में मिली लाश, हत्या की आशंका, पति मौके से फरार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा :नोएडा के सेक्टर 30 स्थित एक कोठी के बाथरूम में सुप्रीम कोर्ट की एक महिला वकील की लाश मिली  है। महिला वकील के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस की टीम और अधिकारियों जब घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गये, तो बाथरूम में महिला का शव लहूलुहान हालत पड़ा मिला। महिला का पति मौके से फरार है और उसका फोन भी बंद है। महिला वकील के भाई ने अपने जीजा पर ही हत्या का शक जताया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है।

ये तस्वीर है 61 वर्षीय रेणु सिन्हा की जो सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती थी. सेक्टर 30 के डी ब्लॉक स्थित इसी कोठी में पति नितिन नाथ सिन्हा संग रहती थीं। उनका बेटा अमेरिका रहता है, डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि रेनू के भाई ने कई बार बहन को कॉल की।लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर वह रेणु के घर पहुंच गया। घर में ताला लगा हुआ था और लाइट जल रही थी। अनहोनी की आशंका में उसने ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद जब घर का ताला तोड़ा गया तो रेणु का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। इसका पूरा वीडियो भी पुलिस की टीम ने बनाया ।शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। इस दौरान फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड की टीम तथा एलआईयू मामले की छानबीन में जुट गई है। डीसीपी नोएडा ने बताया कि उनका जीजा नितिन उनकी बहन को प्रताड़ित करता था, उसे शक है कि उसके जीजा ने ही उसकी बहन रेणु की हत्या कर दी है। शव एक से दो दिन पुराना होने की बात कही जा रही है। महिला वकील कैंसर से पीड़ित थी। लंबे समय से उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीमारी की वजह से भी पति अक्सर रेणु से लड़ाई करता था। हालांकि असल स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। हत्या के कारणों की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस कर रही है।

Related posts

बीती रात एक साथ कई स्क्रैप के गोदामों में भयंकर आग लगने से लाखों रूपए का कबाड़ जलकर राख-देखें वीडियो   

Ajit Sinha

वर्ष-2020 में हुई हत्या की रंजिश रखते हुए 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फर्जी कॉल सेंटर चलाकर निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x