Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक पुलिस कर्मी सहित 3 लोगों की हत्या करने के कुख्यात आरोपित को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कुख्यात शार्प शूटर एंव गैंगस्टर भोला सिंह के करीबी एंव थाना बाढ़ , पटना ,बिहार में जश्न के दौरान एक पुलिस कर्मी सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या करने के आरोपित सूरज उर्फ़ तेली को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ईआर -1 , दरिया गंज , कोतवाली ,दिल्ली ने अरेस्ट कर पटना के थाना बाढ़ पुलिस को सूचित कर दिया हैं। ये कुख्यात अपराधी सूरज अपने गिरफ्तारी से बचने के लिए वजीराबाद में अपनी पत्नी के साथ छिपा हुआ था।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस की ईआर -1 क्राइम ब्रांच की टीम ने आज एक वांछित अपराधी का नाम सूरज कुमार उर्फ़ तेली हैं, को अरेस्ट किया हैं। ये सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में बांछित हैं और इस वारदात में शामिल हैं। इस पर एफआईआर नंबर -523 / 2021, दिनांक 12. 12. 2021, भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 302 , 120 बी व 34 आईपीसी एंव 27 आर्म एक्ट , थाना बाढ़ , पटना, बिहार में दर्ज हैं। और इस मुकदमे में लम्बें समय से फरार चल रहा था। इस पकड़ने जाने के बाद पटना पुलिस को सूचित कर दिया गया हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2019 में 2677 मामले दर्ज कर 16000 किलोग्राम ड्रग्स जब्त 

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई बड़े नेताओं ने आज मीडिया को संबोधित किया- जानिए क्या कहा -वीडियो देखें

Ajit Sinha

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x