Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आधार कार्ड पर लोन और जॉब दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: लोगों को लोन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना आवास दिलाने व लोगों को जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने के  मामले में  एक महिला समेत दो लोगों को कोतवाली दादरी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया हैं । इनके पास से चार फाइल, विभिन्न दस्तावेज और दो रजिस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस के गिरफ्त में खडे सत्यवीर व विनीता को कोतवाली दादरी पुलिस ने उस समय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जब ये दोनों शहर छोड़ कर भागने के फिराक में थे।  एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि दादरी थाने पर गाजियाबाद के रहने वाले ब्रह्मदेव ने और पांच अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए लोन लेने के लिए दादरी के रेलवे रोड पर स्थित जीएस एंटरप्राइजेज पर संपर्क किया। जहां पर मौजूद सत्यवीर सिंह और विनीता ने लोन दिलाने की बात कही।

इन लोगों ने 20 लाख का लोन दिलाने की बात कही और कहा कि उसका 10% लेंगे, जिसमें से 5% पहले ही लिया जाएगा। इस तरह इन्होंने दो लाख रुपए पहले ही ले लिए, लेकिन कोई भी लोन नहीं कराया। पीड़ित इनकी शॉप पर पहुंचा, जहां पर उसने पाया कि पहले से ही काफी लोग मौजूद थे और उन्होंने बताया कि उनके साथ भी इसी तरह से ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इसके बाद पीड़ित ने सभी लोगों के साथ मिलकर दादरी पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत के अनुसार दोनों आरोपी भरोसा दिलाकर अपनी कंपनी जीएस एंटरप्राइजेज के नाम पर आधार कार्ड पर लोन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास व लोगों को जॉब दिलवाने के नाम पर लोगों से लोन की कमीशन कुल राशि का 10  प्रतिशत तय करते थे। कमीशन की 5 प्रतिशत धनराशि फाइल चार्ज के नाम पूर्व में ही कैश, फोन पे, पेटीएम से ले लेते थे।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। पुलिस को पता चला कि यह दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। इसी दौरान पुलिस ने दबिश देते हुए सत्यवीर और विनीता को रेलवे स्टेशन दादरी से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts

दिल्ली के आया नगर इलाके में आज अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी – जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

वांशिग पाउडर बनाने की आड़ में चल रही पटाखे की अवैध फैक्टरी पर्दाफाश,3 अरेस्ट, दो फरार- देखें वीडियो 

Ajit Sinha

एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x