Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सैकेण्डरी एवं डी.एल.एड. की परीक्षाएं 5 अगस्त तक स्थगित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंद्ध सैकेण्डरी (शैक्षिक) तथा डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की 5 अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है।बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में धारा-144 व कर्फ़्यू लगने के कारण प्रदेशभर में 3, 4 व 5 अगस्त, 2023 को संचालित होने वाली सैकेण्डरी (शैक्षिक) तथा डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की शेष परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित तिथि पत्र अनुसार संचालित होगी। परिस्थितियां सामान्य होने पर स्थगित हुई परीक्षाओं का नया तिथि-पत्र शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। संबंधित परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक व अभिभावक गण समय-समय पर बोर्ड अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर विजिट करें।

Related posts

पटवारी 40000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में स्टेट विजीलैंस एवं एसीबी टीम के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों का प्रारूप तैयार, 5 अक्टूबर को रोहतक में 1 साल का रोडमैप तैयार करेगी भाजपा: धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा के जिलों में कौन – कौन से मंत्री और आईएएस ऑफिसर गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x