Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

पटवारी 40000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में स्टेट विजीलैंस एवं एसीबी टीम के हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रोहतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर पालिका खरखौदा में तैनात पटवारी (उम्र 32 वर्ष), निवासी लाठ, जिला सोनीपत को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित को ब्यूरो कार्यालय रोहतक से हिरासत में लिया गया। मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उसका खरखौदा क्षेत्र में स्थित 280 वर्ग गज का प्लॉट है, जिस पर चारदीवारी और एक कमरा बना हुआ है। आरोपित पटवारी अचानक उक्त स्थान पर पहुंचा और निर्माण को अवैध बताते हुए नगर पालिका कार्यालय में मिलने के लिए कहा। बाद में मुलाकात के दौरान आरोपित ने मकान गिराने का भय दिखाकर 40,000 रुपये की अवैध मांग की। तस्दीक के दौरान आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया।

अनुसंधान के दौरान पर्याप्त साक्ष्य सामने आने पर आरोपित पटवारी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उसे 8 जनवरी 2026 को सोनीपत की अदालत में पेश किया जाएगा।

एसीबी रोहतक रेंज के पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और रिश्वतखोरी में संलिप्त पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

स्वास्थ्य केंद्रों में 419 आयुष चिकित्सकों, 419 आयुष फार्मासिस्ट, 419 सेवादारों के पद सृजित करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का कार्यकाल पहली जून, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नामांकन पत्र आमंत्रित करने के लिए कल 4 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी-चुनाव आयोग 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x