Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के जिलों में कौन – कौन से मंत्री और आईएएस ऑफिसर गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2020 को अंबाला में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी सायं हरियाणा राज भवन,चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल जींद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता गणतन्त्र दिवस पर कुरूक्षेत्र में तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।       

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला गणतन्त्र दिवस पर करनाल में,गृह मंत्री अनिल विज पंचकूला में, शिक्षा मंत्री  कंवर पाल सिरसा में, परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा गुरुग्राम में, विद्युत मंत्री रणजीत सिंह फतेहाबाद में, कृषि मंत्री  जय प्रकाश दलाल फरीदाबाद में, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भिवानी में, सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता राज्य मंत्री  ओम प्रकाश यादव रेवाडी में,महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा पानीपत में, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री  अनूप धानक सोनीपत में और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री  संदीप सिंह चरखी दादरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।       



इसी प्रकार, रोहतक के मंडलायुक्त झज्जर में, फरीदाबाद के मंडलायुक्त नूंह में,करनाल के मंडलायुक्त कैथल में, महेन्द्रगढ़ के उपायुक्त महेन्द्रगढ़ (नारनौल) में,पलवल के उपायुक्त पलवल में, यमुनानगर के उपायुक्त यमुनानगर में और हिसार के उपायुक्त हिसार में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यदि उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां सम्बंधित उपायुक्त झण्डा फहराएंगे। उप-मण्डल मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मण्डल, जिला, उप-मण्डल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एन. सी. सी. के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित कई सरपंचों ने ज्वाइन की जेजेपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद और पलवल जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

24 घंटे में रॉकी मित्तल ने तैयार किया 370 पर गाना पीएम मोदी -शाह को सैल्यूट, 370-35ए नेस्तनाबूत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!