Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए दो लुटेरों सेक्टर- 28 पुलिस चौकी की टीम ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात सेक्टर -29 स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल की नोक पर कैश लूटने वाले दो बदमाशों को थाना सेक्टर -31 के अंतर्गत आने वाली सेक्टर -28 पुलिस चौकी के इंचार्ज विष्णु मित्र की टीम ने दो लुटेरों को मौके से दबोच लिया। पकड़ने दोनों आरोपितों में से एक जीम ट्रेनर हैं, इनके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम निशांत और विपिन है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम निशांत और विपिन है। दोनों आरोपित  दिल्ली के बदरपुर मिठापुर के रहने वाले है। पुलिस टीम को रात करीब 1 बजे कन्ट्रोल रुम से पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज विष्णु मित्र, सब इंस्पेक्टर बलराम औऱ एएसआई इमामुद्दीन की टीम गई। मौके पर पुलिस टीम ने 2 आरोपितों को दबोच  लिया। मौके से अन्य आरोपित गाडी लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपितों की तलाशी लेने पर आरोपितों से 1 कन्ट्री मेड पिस्तौल बरामद हुई। आरोपितों  के खिलाफ थाना सेक्टर-31 में अवैध हथियार के बल पर स्नैचिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर अरेस्ट किया गया। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  निशान्त जिम ट्रेनर का काम करता है। आरोपित विपिन आवारा किस्म का व्यक्ति है। पिस्तौल आरोपित निशांत से बरामद हुई। आरोपित से पिस्तौल के संबंध में लाईंसेंस पेश करने की बात कही तो आरोपित लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  पिस्तौल को उत्तर प्रदेश के मेरठ किसी व्यक्ति से 40000/-रु में वारदात को अंजाम देने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपित निशांत को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा आरोपित  विपिन को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपितों  की तलाश जारी है। एरिया के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। अन्य आरोपितों को  जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद: ‘संचार’ के ‘महाकुंभ’ विशेष संस्करण का हुआ विमोचन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : “ऑपरेशन मुस्कान 3” में पुलिस ने 411 बच्चों की तलाश, बच्चों को सौप कर, उनके माता -पिताओं के चेहरे पर लौटाएं मुस्कान , सीपी।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा वेस्ट चार मूर्ति पर स्कूल बस का एक्सीडेंट, 4 से 5 बच्चों को चोटे लगी हैं.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x