Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सेक्स रैकेट का क्राइम ब्रांच ,बॉर्डर और महिला थाना सेंट्रल की संयुक्त टीम ने किया पर्दाफाश -3 अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच ,बॉर्डर और महिला थाना सेंट्रल की संयुक्त की टीम ने आज सेक्स रैकेट चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किए हैं, इनमें एक महिला भी शामिल हैं एक रात की एक लड़की की कीमत 6500 रूपए हैं। ये लोग मोबाइल फोन पर लड़कियों के पहले फोटो भेजते हैं , इनमें से ग्राहक को लड़की पसंद करना होता हैं, पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर इस गिरोह का पर्दाफश किया हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई अभी कर रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों के नाम विमल, राजेंद्र  और एक महिला का नाम शामिल है। आरोपित विमल मूल रूप से उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के बस स्टैंड के पास का रहने वाला है,वर्तमान में फरीदाबाद में गांव बडोली के पुल के पास रहता है,आरोपित राजेंद्र मूल रूप से जींद जिले के गांव धमतान का रहने वाला है ,वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर 21 सी मे रहता है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम और महिला थाना सेंट्रल की टीम तैयार की गई जिसमे सहायक उप निरीक्षक राजेश ने फर्जी ग्राहक बनकर आरोपित राजेंद्र से व्हाट्स एप के माध्यम से बातचीत शुरू की व वैश्यावृति के लिए लड़की उपलब्ध करने बारे कहा तो आरोपित ने सहायक उप निरीक्षक राजेश के पास  लड़कियों के कुल 5 फोटो भेजे और एक रात के लिए लड़की भेजने के लिए 8000/- रुपये मांगे जिसके बाद 6500₹ में आरोपित राजी हो गया। कुछ देर बाद उसने लड़कियों के 7 फोटो और भेज दिए जिनमें से सहायक उप निरीक्षक राजेश द्वारा लड़की पसंद करने पर वह लड़की लेकर सेवा ग्रैंड होटल आगरा मथुरा रोड के सामने आने के लिए राजी हो गया, सहायक उप निरीक्षक राजेश के द्वारा 13 नोट 500/500 कुल मुबलिक रकम 6,500 /- रुपये आरोपित को दिए। आरोपित राजिंदर ने कुछ समय बाद लड़की लेकर मुकर्रर की हुई जगह पर आने बारे कहा तथा पुलिस रेडीग पार्टी को बताए गए स्थान सेवा ग्रांड होटल आगरा मथुरा रोड के आस पास खड़ा किया गया था। आरोपित ने काफी समय बाद सहायक उप निरीक्षक  राजेश को व्हाट्सएप पर फोन किया तो सहायक उप निरीक्षक राजेश ने कहा कि मैं होटल सेवा ग्रैंड के सेंटरों गाड़ी में बैठा हूँ। उसी समय मौके पर swift desire कार आकर रुकी जो कार की कंडक्टर सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने सहायक उप निरीक्षक राजेश की तरफ ईशारा किया तो सहायक उप निरीक्षक राजेश ने गाड़ी के पास पहुंचकर राजिंदर से बात की तो उसने सहायक उप निरीक्षक राजेश से 6500 / – रुपये मांगे जो सहायक उप निरीक्षक राजेश ने तैयार किए गए 13 नोट मुबलिक 500/500 कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति को दिए  । राजिंदर ने 6500 रुपये प्राप्त करने पर उसी समय 2000 / – रुपये कार चालक आरोपित विमल को दे दिए व 1500 /- गाड़ी की पीछे वाली सीट पर बैठी लड़की को दे दिए व 3000 /- अपने पास रख लिए जो इसी दौरान सहायक उप निरीक्षक राजेश ने मुकर्रर किए गए ईशारा से रैडिंग पार्टी को संकेत दिया जिस पर निरीक्षक संदीप कुमार ने साथी पुलिसकर्मी वा महिला इंस्पेक्टर  गीता महिला थाना सेंट्रल की मदद से  आरोपित  राजिंदर, विमल व गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी एक महिला को काबू किया। आरोपी राजेन्द्र कुमार , विमल की तलाशी लेने पर राजेन्द्र की पेंट की दाहिने जेब से 500 / – के कुल 6 नोट। आरोपित  विमल से पान 500 की 4 नोट तथा आरोपित  महिला से 500 की 3 नोट बरामद की गई। आरोपित  के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में लेजाकर वेश्या वृत्ति करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई  थाना सराय ख्वाजा प्रबंधक विनीत कुमार के द्वारा अमल में लाई गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  पिछले करीब 6 महिने से इस काम को कर रहे है। आरोपित  अपने ग्राहकों से फोन से संपर्क करते है। उनका कोई पता ठिकाना नहीं है। पैसे लेकर किसी भी होटल में चले जाते है। आरोपित  लडकियो से फोन से ही संपर्क करते है।मामले में पूछताछ जारी है। आरोपितों  के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

महेंद्रगढ़ : लोगो की समस्याओं के समाधन के लिए पार्षद ने खोला कार्यालय, अमित मिश्रा।

Ajit Sinha

इंडियन ऑयल ने लगाए 20 हजार पौधे, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पौधे लगाकर किया वृक्षारोपण का शुभारंभ।

Ajit Sinha

डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश 20000 और सब इंस्पेक्टर 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x