Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ से सोहना की तरफ जाने वाली रेलवे फ्लाईओवर 22 जुलाई से 29 जुलाई तक पूर्णतया बंद रहेगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। रेलवे पुल फ्लाईओवर से सोहना की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग,  निर्माण कार्य (रिपेयर) के चलते 22 जुलाई से अगले 29 जुलाई तक पूर्णतया बंद रहेगा। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण के चलते अपनी मंजिल को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा जारी कि गई एडवाईजरी का पालन करें।

सोहना की तरफ से आकर जिन वाहन चालकों को बल्लभगढ़ या दिल्ली की तरफ जाना है वो वाहन चालकों के लिए सेक्टर-22-23 चौक से हार्डवेयर चौक से बाटा फ्लाईओवर से होते हुए नेशनल हाईवे से बल्लभगढ़ और दिल्ली की तरफ रूट डायवर्ट किया गया हैं, और जिन वाहन चालको बल्लभगढ़ बस स्टैण्ड से सोहना की तरफ जाना है उनके लिए बल्लभगढ़ से सेक्टर-58 के एल्सन चौक रेड लाइट या जेसीबी चौक से सेक्टर-58 चुंगी से सेक्टर- 25-55 चौक से सीधे सोहना जा सकते है और जिन्हें एनआईटी में जाना है वो वाहन चालक सेक्टर-22-23 चौक से हार्डवेयर चौक की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है। ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा ना हो।

Related posts

फरीदाबाद: बुजुर्ग दंपति को घर में अकेला देखकर लूट की कोशिश करने वाले तीन  आरोपितों को क्राइम ब्रांच- 48 ने धर दबोचा। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने नौ वाहन चोरों को गिरफ्तारकर, उन चोरों के कब्जे से चोरी के 40 मोटर साइकिलों को बरामद किए हैं, डीसीपी क्राइम ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अंतर कालेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाईएमसीए विश्वविद्यालय का दबदबा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x