Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बल्लबगढ़ में सपन्न हुई फाइनल रिहर्सल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  बल्लबगढ़ में आयोजित किए जाने वाले उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सभी कार्यक्रमों की फुल ड्रैस एवं फाइनल रिहर्सल आज समारोह स्थल दशहरा ग्राउण्ड बल्लबगढ़ में ही एसडीएम प्रताप सिंह की मुख्य निगरानी में सम्पन्न करवाई गई।
इस अन्तिम रिहर्सल के अन्तर्गत परेड च मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस की अगुवाई में होम गार्ड, एनसीसी आर्मी सीनियर व जूनियर, स्काउट्स तथा गल्र्ज गाइड की टुकड़ी को मिला कर कुल 10 टुकड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सामूहिक पीटी व डम्बल प्रदर्शन में उपमण्डल के 9 स्कूलों के लगभग के 700 बच्चों ने फाइनल रिहर्सल की। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में उपमण्डल के आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत आइटम्स की फुल ड्रैस एवं फाइनल रिहर्सल की। इस अवसर पर नगर निगम बल्लबगढ़ जोन के संयुक्तायुक्त अमरदीप जैन, बल्लबगढ़ के तहसीलदार बी.एस. राणा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एच3एन2 को लेकर बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है घबराएं नहीं : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित सम्बन्धित अधिकारियों से रूबरू होकर सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, गुप्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में रविवार को आए तेज आंधी -बारिश के कारण एक्सिस बैंक की बिल्डिंग के शीशे टूटे, दीवार और कई पेड़ गिरे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x