Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी पंचायतीराज प्रकोष्ठ का विस्तार, 22 जिला संयोजकों समेत 28 पदाधिकारी बनाए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 28 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रभारी राकेश जाखड़ और प्रदेशाध्यक्ष सुनील मुंड व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद पंचायतीराज प्रकोष्ठ  में 6 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

जेजेपी ने पंचायतीराज सेल में अशोक चंदू यादव को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, भाना राम गन्नौर को प्रदेश प्रधान महासचिव, मनोज शर्मा को प्रदेश संगठन सचिव, अमित ओला बरसी को प्रदेश कार्यालय सचिव, बलजिंदर सहारण को प्रदेश प्रचार सचिव और उपेंद्र कादियान को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। इनके अलावा अंबाला जिले में हरकेश सुल्लर, भिवानी में मनोज यादव, दादरी में एडवोकेट भूपेंद्र, फरीदाबाद में सुरेंद्र मोहना,फतेहाबाद में रवि सरपंच ,गुरुग्राम में दीप चंद पटोदी जिला परिषद, हिसार में होशियार सिंह सिंघरान और झज्जर में बलवान हसनपुर को पंचायतीराज प्रकोष्ठ में जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया हैं। इसी तरह जींद में सत्यनारायण बूरा सरपंच, करनाल में विनोद रायपुर सरपंच, कैथल में बलविंद्र जसवंती, कुरुक्षेत्र में दिलबाग गौराया, महेंद्रगढ़ में वेदु राता, मेवात में समय सिंह किरा, पलवल में गजराज सहरावत बहीन और पंचकुला में विरेंद्र सिंह मामल को जिला संयोजक बनाया है। वहीं पानीपत में रण सिंह उर्फ काला सरपंच, रेवाड़ी में सतीश बुडौली, रोहतक में संदीप हुड्डा, सिरसा में गुरपाल सिंह गंगा, सोनीपत पवन शर्मा और यमुनानगर में मांगेराम गुदयानी पंचायती राज प्रकोष्ठ में जिला संयोजक होंगे।

Related posts

भारत में कोरोना वायरस महामारी से हुई मौतों के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए आंकड़े ‘‘गलत’’ हैं-बीजेपी

Ajit Sinha

प्रदूषण से बने स्मॉग और धुंध से विजिबिलिटी कम, टकराई, आधा दर्जन गाड़ियाँ, हवलदार दंपती की हालत गंभीर, फरीदाबाद में भर्ती

Ajit Sinha

ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम में पार्टी कार्यालय पर फहरायेंगे तिरंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x