Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: आजकल सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना आम हो गया है और इसके माध्यम से कई बार लोगों में प्यार और शादी भी हो जाती है। लेकिन कई बार इस तरह की ऑनलाइन दोस्ती बहुत खतरनाक भी साबित हो जाती है। हाल ही में एक ऐसा मामला नोएडा के थाना सेक्टर -39 में सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसे अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी को बोटेनिकल बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खडे आरोपी का नाम जुबेर खान है। जुबेर को पुलिस ने बोटेनिकल बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद सात जून को आरोपी पीड़िता को अपने साथ बहला फुंसला कर ले गया। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर भेज दिया। पीड़िता ने परिजनों को बात बताई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली सेक्टर-39 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।जुबैर खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस 7 जून से प्रयास कर रही थी. वह लगातार अपनी लोकेशन बदल बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आज भी नोएडा से बाहर जाने की फिराक में बोटेनिकल बस स्टैंड पर पहुंचा था। पुलिस को जानकारी मिलते ही घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया, पुलिस पूछताछ करने के अलावा मोबाइल इत्यादि की भी जांच कर रही है।

Related posts

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला युवक सलाखों के पीछे, 2 नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर निगम के एक क्लर्क को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फरार कनिष्ठ अभियंता दीपक दलाल को किया गिरफ्तार, रिमांड पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x