Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी के गैंग के हरेंद्र डाबरा की डेढ़ करोड़ की संपत्ति को किया गया जब्त

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कुख्यात बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई और अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को लगातार कुर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य हरेंद्र डाबरा के खिलाफ पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान हरेंद्र डाबरा की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया।

तस्वीरों में पुलिस टीम बीटा 2 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर बीटा 2 में योगेश डाबरा के भाई हरेंद्र डाबरा के तीन मंजिला मकान पर पहुंच कर पहले ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी की फिर संपति को कुर्क कर सील कर दिया। योगेश डाबरा रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य है और उस पर लगभग 23 मुकदमे दर्ज है। जिनमें लूट, हत्या, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी व कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके द्वारा अपराध से जो अनैतिक धन अर्जित किया गया था उसने अपने भाई हरेंद्र के नाम पर इस कोठी को खरीदा था।इस कोठी की कीमत 2 करोड़ के करीब है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के क्रम में कुख्यात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जा रही है। उसी कड़ी में रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डाबरा के भाई हरेंद्र डाबरा के करीब दो करोड़ रुपए के मकान को जब्त किया गया है, आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

सोनाली फोगाट का नोएडा कनेक्शन,संपत्ति की जांच के लिए अरावली अपार्टमेंट में सोनाली के फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस

Ajit Sinha

सीसीटीवी में कैद : ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 400 मीटर तक घसीटा, दो अरेस्ट -देखें वीडियो

Ajit Sinha

 कार में लिफ्ट लेकर गुरुग्राम जाने वाली लड़कियों को पहाड़ों में ले जाकर रेप करने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, देखिए इस वीडियो में  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x