Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद की बल्लभगढ़ के  तिरखा कॉलोनी में टूथब्रश को लेकर भाई-बहन के बीच हुए झगड़े में बड़ी बहन ने मां की डांट से नाराज होकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । लड़की के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ । तस्वीरों में दिखाई दे रही यह वही नाबालिग 17 वर्षीय लड़की  मनीषा है जिसने टूथ ब्रश को लेकर हुए भाई से झगड़े में मां की डांट से नाराज होकर मौत को गले लगा लिया। मृतका मनीषा लड़की के दादा रामेश्वर ने बताया कि आज सुबह मनीषा उम्र 17 वर्ष के छोटे भाई संजू ने मनीषा के टूथ ब्रश से अपने दांत साफ कर लिए थे । इसी के चलते दोनों भाई बहनों में झगड़ा हो गया।  झगड़ा होता देख मां की गीता ने मनीषा और छोटे भाई को डांट दिया जिसके बाद मामला शांत हो गया।

मृतका  के चाचा ने बताया कि मामला शांत होने के बाद पड़ोस में मनीषा की मां गीता व उनका पूरा परिवार कीर्तन में चला गया और जब वह कीर्तन से वापस लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है और टीवी की आवाज तेज है अन्दर झांक कर देखने पर पता चला कि मनीषा फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। आनन-फानन में मनीषा के परिजन इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में ले गए लेकिन तब तक मनीषा की मौत हो चुकी थी । वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मनीषा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की मोर्चरी में रखवा दिया गया जहां  मनीषा के पोस्टमार्टम की कार्रवाई  चल रही है पोस्टमार्टम के बाद मनीषा के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तिगांव क्षेत्र में उत्तराखंडी समाज से किया कांग्रेस को जिताने का आह्वान 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सायं 8 बजे तक हरियाणा में रिकॉर्ड हुआ लगभग 65 प्रतिशत मतदान

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तत्काल प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x