Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

विश्व अस्थमा दिवस पर लंग फंक्शन कैंप का आयोजन-डॉ सारिका वर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:विश्व अस्थमा दिवस पर जनता के बीच में दमा के प्रति जागृति बढ़ाने के लिए ईएनटी एसोसिएशन गुड़गांव ने अल्केम फार्मास्युटिकल के सहयोग से लेजर वैली पार्क, सेक्टर- 29 गुड़गांव में अस्थमा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। ईएनटी एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सारिका वर्मा ने बताया ब्रोंकाइटिस और एलर्जी का इलाज सही से ना किया जाए तो आगे चल कर अस्थमा बन जाता है, जिसकी वजह से साधारण गतिविधियां करने में कठिनाई होने लगती है। 

इनहेलर नेब्युलाइज़र से डरे नहीं और डॉक्टर की सलाह अनुसार सही दवाई सही समय तक लें ताकि बीमारी बढ़े ना। ईएनटी एसोसिएशन सचिव डॉ. प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि दमा और एलर्जी के मामले प्रदूषण,पर्यावरण में बदलाव, स्मोकिंग, जंक फूड और एक्सरसाइज ना करने की वजह से बढ़ रहे हैं।  लेजर वैली पार्क में 100 से अधिक लोगों की स्पिरोमेट्री जांच की गई।  लोगों को अस्थमा से बचने के लिए सावधानी बरतने के बारे में शिक्षित भी किया।  कोविड के बाद जिन लोगों को सांस फूलने की तकलीफ और लम्बे समय तक खांसी हो रही है उन्हें अपने फेफड़े की जांच जरूर करनी चाहिए। 

Related posts

रोडवेज बस में एक महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

Ajit Sinha

गुरुग्राम की ERV-236 की टीम ने मात्र 6 मिनट में पहुंच कर आत्महत्या की कोशिश कर रही लड़की की जान बचा ली -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

त्योहारों के दौरान जनमानस की सुरक्षा हेतु गुरुग्राम पुलिस एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग का संयुक्त मार्च।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x