Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

विश्व अस्थमा दिवस पर लंग फंक्शन कैंप का आयोजन-डॉ सारिका वर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:विश्व अस्थमा दिवस पर जनता के बीच में दमा के प्रति जागृति बढ़ाने के लिए ईएनटी एसोसिएशन गुड़गांव ने अल्केम फार्मास्युटिकल के सहयोग से लेजर वैली पार्क, सेक्टर- 29 गुड़गांव में अस्थमा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। ईएनटी एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. सारिका वर्मा ने बताया ब्रोंकाइटिस और एलर्जी का इलाज सही से ना किया जाए तो आगे चल कर अस्थमा बन जाता है, जिसकी वजह से साधारण गतिविधियां करने में कठिनाई होने लगती है। 

इनहेलर नेब्युलाइज़र से डरे नहीं और डॉक्टर की सलाह अनुसार सही दवाई सही समय तक लें ताकि बीमारी बढ़े ना। ईएनटी एसोसिएशन सचिव डॉ. प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि दमा और एलर्जी के मामले प्रदूषण,पर्यावरण में बदलाव, स्मोकिंग, जंक फूड और एक्सरसाइज ना करने की वजह से बढ़ रहे हैं।  लेजर वैली पार्क में 100 से अधिक लोगों की स्पिरोमेट्री जांच की गई।  लोगों को अस्थमा से बचने के लिए सावधानी बरतने के बारे में शिक्षित भी किया।  कोविड के बाद जिन लोगों को सांस फूलने की तकलीफ और लम्बे समय तक खांसी हो रही है उन्हें अपने फेफड़े की जांच जरूर करनी चाहिए। 

Related posts

नई दिल्ली: एम्स में आग की घटना: ये घटना आज तड़के सवा पांच बजे की हैं, मरीजों को बाहर निकाला गया, काबू

Ajit Sinha

कोरोना का कहर जारी: फरीदाबाद जिले में आज 194 नए कोरोना संकर्मित केस आए हैं

Ajit Sinha

मोदी सरकार में लोगों के सपने हो रहे साकारः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x