Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

त्योहारों के दौरान जनमानस की सुरक्षा हेतु गुरुग्राम पुलिस एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग का संयुक्त मार्च।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: त्योहारों के दौरान जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सदर बाजार, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग की ओर से एक संयुक्त मार्च निकाला गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र के दुकानदारों एवं नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, भीड़ नियंत्रण के उपायों की जानकारी देना तथा आपातकालीन वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करने के लिए जागरूक करना था।

अग्निशमन विभाग द्वारा विशेष रूप से सदर बाजार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मस्जिद चौक पर एक अग्निशमन वाहन 21 अक्टूबर 2025 तक मुस्तैद रहेगा, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे त्योहारों के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, सड़क पर अवरोध न करें, तथा सतर्क और सहयोगी बने रहें ताकि सभी के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।

Related posts

गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 8 किलों 540 ग्राम सोना व 8 लाख 56 हजार रुपए की डकैती के सनसनीखेज मामले में 3 डकैत अरेस्ट।

Ajit Sinha

सवा करोड़ रुपए के 673 किलो ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपित को गिरफ्तार-एसीपी क्राइम नवीन शर्मा को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

पडोसी महिला से बलात्कार, वीडियो बनाई, पति का अपहरण कर चलती गाड़ी में हत्या कर दी, उसके शव को दफना दिया, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x