Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ब्रेजा कार बरामद, दो अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: उत्तर प्रदेश में इस समय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में प्रत्याशी लोगों को प्रभावित करने के लिए बाहुबल, धनबल और शराब का सहारा ले रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है,जो ब्रेजा गाड़ी से निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए लाई गई थी। पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत डेढ़ लाख के करीब बताई जा रही है।

ब्रेजा गाड़ी से निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए लाई गई अंग्रेजी शराब के साथ जारचा कोतवाली पुलिस ने आगरा निवासी विनोद और हरियाणा निवासी मोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ब्रेजा गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 238 बोतलें बरामद की हैं। इस शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस शराब का इस्तेमाल निकाय चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाना था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते पुलिस ने सघन चेकिंग चल रही है। इस दौरान ग्राम चौना, मोड चौकी क्षेत्र एनटीपीसी के पास से दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि चुनाव को लेकर शराब की डिमांड पर ये शराब हरियाणा के सोनीपत से लेकर आ रहे थे। इस शराब की सप्लाई बुलंदशहर और अलीगढ़ में करने वाले थे। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इन लोगों से कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्दी ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया।

Related posts

भाई के अपहरण की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Ajit Sinha

एयरपोर्ट के पास मकान, दुकान और उद्योग लगाना हुआ महंगा, यीड़ा की बोर्ड बैठक में बढ़ाई गई संपत्ति आवंटन की दरें

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नए साल- 2022, “नाइट कर्फ्यू” की पहली रात तीनं लोगों की हत्याओं से शहरभर में फैला सनसनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x