Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सेल डीड रजिस्टर्ड कराने के लिए 60 हजार रुपए रिश्वत लेता डीड राइटर अरेस्ट, नायब तहसीलदार पर केस दर्ज। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने तहसील सोहना में प्लाटों की सेल डीड रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते डीड राइटर को अरेस्ट किया है।आरोपी डीड राइटर द्वारा नायब तहसीलदार सोहना के नाम पर रिश्वत की यह राशि ली जा रही थी। नायब तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-38 गुरुग्राम निवासी शिकायतकर्ता ने तहसील सोहना में गौरव, डीड राइटर के खिलाफ प्लाटों के सेल डीड रजिस्ट्रेशन के एवज में 78500 रुपये की रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी। पैसे की मांग नायब तहसीलदार सतबीर सिंह के नाम पर की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम ने रेड कर डीड राइटर को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

2000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर हुआ अरेस्ट

एक अलग मामले में एसीबी की टीम ने नारनौल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक इंस्पेक्टर को राशन डिपो चलाने के एवज में 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। शिकायतकर्ता गांव खरानी जिला महेंद्रगढ़ निवासी ने आरोपी इंस्पेक्टर नीरज के खिलाफ राशन डिपो चलाने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। तथ्यों की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने छापेमारी कर आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

Related posts

खाने और उधार के पैसे मांगने पर होटल मालिक की लात -घूसों से पीटने व धमकाने के उद्देश्य से पिस्टल दिखाने वाले 3 लड़के पकड़े गए।

Ajit Sinha

जेजेपी प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री अनिल विज से की मुलाकात, किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग की-दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha

पंचकूला: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का आज विधिवत रूप से शानदार आगाज हुआ, सौगात भी मिली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x