Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे रोड पर मिनी ट्रेवल्स को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पलटी, 2 की मौत, 7 घायल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: कोतवाली दादरी क्षेत्र से होकर गुजर रही ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिनी ट्रैवल बस पीछे से एक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैवल बस पलट गई जिससे बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई और 7 लोग  घायल हो गए  जिनका इलाज जिम्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतको के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद हुई मिनी ट्रैवल बस की ये हालत बता रही है हादसा कितना भीषण रहा होगा। 

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि देर रात को मिनी ट्रैवल बस में सवार लोग जो कैंची धाम, नीम करोरी, रामनगर, उत्तराखंड से आ रहे थे,तभी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रिठौरी , मायचा के पास गाड़ी को साइड में लगाते समय पीछे से एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के कारण मिनी ट्रैवल बस पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई। सूचना मिलते दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, और घायलों जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने आठ साल प्रतीक और 31 वर्षीय देवेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   मिनी ट्रैवल बस में सवार प्रियंक बड़जात्या, प्रकृत चौबे, रानी चौबे, रजनी नेहवाल, हर्ष पांडे,  चौबे और ड्राइवर उमेद का इलाज चल रहा है।  पुलिस अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related posts

दिल्ली: अलीपुर में कल हुई हादसे के मामले में अलीपुर थाना पुलिस ने ठेकेदार सहित दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डबुआ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल तुलसीदास को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए एसीबी ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कुख्यात अपराधी मनोज मांगरिया के करीबी गुर्गे जावेद की अवैध प्रॉपर्टी पर चला बुल्डोजर, आगे जारी रहेगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x