Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम:ईएनटी कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन, जूनियर डॉक्टर्स को मिली अच्छी सीख -डॉ.सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: तीसरा गुड़गांव ईएनटी अपडेट का उद्घाटन समारोह लेमन ट्री होटल सेक्टर- 60 में शनिवार शाम को हुआ जहां पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, गुड़गांव सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव और पलवल के डॉ. अनिल मलिक मुख्य अतिथि रहे। ईएनटी एसोसिएशन गुड़गांव की अध्यक्ष डॉ. सारिका वर्मा ने बताया कि एक और दो अप्रैल,2 दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जहा लाइव सर्जरी पारस अस्पताल में की गई और उसका सीधा प्रसारण ऐपरेल हाउस में दिखाया गया।

मैक्स अस्पताल गुड़गांव के विभागाध्यक्ष डॉ. रविंदर गेरा और डॉ. भूषण पाटिल सम्मेलन सचिव ने बोला बैंगलोर के डॉ विजेंद्र होंडुरप्पा,डॉ संगीता और डॉ विनय से कान की सर्जरी सीखने के लिए 180 से अधिक ईएनटी विशेषज्ञ ने कॉन्फ्रेंस का पंजीकरण किया। पारस अस्पताल के ईएनटी अध्यक्ष डॉ. अमिताभ मलिक ने बताया सर्जरी सीखने के अवसर दुर्लभ होते है,और इस तरह की कॉन्फ्रेंस बहुत ही कम निजी अस्पताल करवा पाते हैं।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा इतने विशेषज्ञ एक साथ अपनी स्किल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, ये बहुत सराहनीय है। आशा करते हैं गुड़गांव की सरकारी सेवायें जो गरीब तबके का ध्यान रखती हैं ,वह भी सुधरेगी। प्रमुख अतिथि डॉ. वीरेंद्र यादव सीएमओ ने कहा कि कोविड के केस बढ़ रहे हैं और अब दोबारा जनता और डॉक्टरों को चतन होना पड़ेगा। अवसर पर हरियाणा ईएनटी एसोसिएशन के डॉ. सुरेंद्र सिंगल,डॉ. सुनील मुंजाल,रेवाड़ी के डॉ. आदेश सक्सेना ,डॉ कंवर सिंह, फरीदाबाद के डॉ. ललित हसीजा, डॉ. रवि भाटिया, गुड़गांव ईएनटी एसोसिएशन सचिव डॉ. प्रशांत भारद्वाज , डॉ. एनपीएस वर्मा, डॉ. आईपी नांगिया, डॉ. ललित कोचर, डॉ गुंजन सचदेवा, डॉ एसके आनंद, डॉ केके हांडा,और समस्त ईएनटी एसोसिएशन गुड़गांव के चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम लूट गैंग किया पर्दाफाश, 6 अरेस्ट, 4 नाजायज देशी कट्टे, 4 कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज 60 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ 1110 तक पहुंची, अब मरने वालों की संख्या बढ़ कर 21 हो गई हैं

Ajit Sinha

अपराध शाखा कई के टीमों ने एक क्लब में छापेमारी कार्रवाई करते हुए 288 लोगों को नशीला पदार्थों सेवन करते पकडे,6 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x