Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अमेठी यूनिवर्सिटी के पास सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी,एक शख्स को सड़क पर गिरा कर लात जूतों से पीटा-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर- 125 स्थित अमेठी यूनिवर्सिटी के पास सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला, जब आपस में हुए किसी विवाद के बाद दो लोग आपस में भिड़ गए. तभी वहाँ पर मौजूद एक दर्जन से ज्यादा लोग एक व्यक्ति को सड़क पर गिरा कर लात जूतों से पीटते नजर आए। ये झगड़ा और मारपीट किस कारण हुई. इस का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस मारपीट का वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो का सेक्टर- 126 थाने की पुलिस ने स्वत: ही संज्ञान लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मारपीट के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले 2 लोग आपस में मारपीट कर रहे होते हैं, उसी समय आसपास मौजूद एक दर्जन से ज्यादा लोग मिलकर एक शख्स को गिरा कर लात जूतों से पीट ना शुरू कर देते हैं। जमीन पर गिरे हुए शख्स को बचाने की कोशिश एक लड़की कर रही होती है, तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव कर युवक को मारपीट कर रहे लोगों के चंगुल से छुड़ाते हैं।

नोएडा ज़ोन के एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि इस संबंध में कोई भी शिकायत थाने पर नहीं दर्ज कराई गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर- 126 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,और वीडियो के आधार पर मारपीट कर रहे आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts

अस्पताल में मुफ्त मिलने वाले दवाइयों को अस्पताल के स्टाफ की मिलीभगत से बाजार में बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश -3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के राव ने एनआईटी क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विमल और उनके टीम को  प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x