Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

टाटा मोटर्स में जनरल मैनजर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर के पद पर नौकरी लगाने के नाम ठगी करने वाले दो लोगों को साइबर क्राइम पूर्व, गुरुग्राम थाना सेक्टर-104 की टीम ने अरेस्ट किए हैं, इन लोगों ने लगभग 7.50 लाख रुपए ऑनलाइन ठगी की थी।  इस संबंध में थाना साइबर पुर्व गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120बी  व 66-डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया किया गया था। अब इस मुकदमा पुलिस दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में सेक्टर-104, गुरुग्राम में रहने वाले व्यक्ति ने एक शिकायत दी कि वर्ष 2021 में इसने नौकरी लगने के लिए Timejobs.com पोर्टल पर जॉब के लिए अप्लाई किया था। इसके पश्चात अज्ञात व्यक्ति द्वारा टाटा मोटर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे  करीब 7.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस टीम द्वारा शिकायत की जांच करने उपरान्त शिकायतकर्ता से यह ठगी होना पाया जाने पर थाना साइबर पुर्व गुरुग्राम में धारा 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी व 66-डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया था।

उनका कहना हैं कि इस मुकदमा  में कार्रवाई  करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित  *ऐश्वर्या सिन्हा* को गत  19 मार्च 2023 को मुकदमा में अरेस्ट  किया गया व आरोपित को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस  रिमांड के दौरान उपरोक्त आरोपित  के *दूसरे साथी आरोपित हर्षित श्रीवास्तव* को गत  21 मार्च 2023 को अरेस्ट किया गया। आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित हर्षित द्वारा अपने साथी आरोपित  को कस्टमरो का डेटा बेचा था, जिसके आधार पर आरोपित  ऐश्वर्या सिन्हा ने उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त आरोपितों  द्वारा *वारदात को अंजाम देने के प्रयोग किए गए 2 मोबाइल  फोन व 2 सिम कार्ड इनके कब्जा से बरामद* किया गया है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद:महिला से दुष्कर्म करने, का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी बार- बार दुष्कर्म करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

को-ऑपरेटिव सोसायटी का इंस्पेक्टर 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस की मिशन मोड अप्रोच से साइबर अपराध में बड़ी गिरावट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x