Athrav – Online News Portal
दिल्ली

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर लगने वाले ट्रैफिक पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारीयों के साथ की बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मेंटेनेंस के कार्य के कारण लग रहे ट्रैफिक पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक में पीडब्ल्यूडी में अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से जाम को कम करने के वैकल्पिक तरीकों की पहचान करें और फ्लाईओवर के मेंटेनेंस का कार्य एक महीने के भीतर पूरा करे. पीडब्ल्यूडी मंत्री स्वयं फ्लाईओवर के मेंटेनेंस कार्य के प्रगति की समीक्षा करेंगी. इस बाबत उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि उन्हें रोजाना रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए।

बता दे कि पीडब्ल्यूडी दिल्ली समय-समय पर जरुरत के अनुसार फ्लाईओवरों के मेन्टेनेंस का कार्य करती है. इसी दिशा में वर्तमान में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेन्टेनेंस का कार्य किया जा रहा है| इस दौरान लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाईओवर के एक हिस्से को बंद किया गया है. इस कारण उसपर ट्रैफिक बढ़ गया है. पीडब्ल्यूडी के अनुसार मेन्टेनेंस का कार्य पूरा करने में 50 दिन का समय लगेगा. लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि मेन्टेनेंस के काम को दोगुनी रफ़्तार से करते हुए उसे महीने भर के भीतर पूरा किया जाए. पीडब्ल्यूडी मंत्री स्वयं रोजाना फ्लाईओवर के मेंटेनेंस कार्य के प्रगति की समीक्षा करेंगी ताकि मेन्टेनेंस का कार्य समय के साथ पूरा हो सकें और लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।

Related posts

दिल्ली में रहने वाले प्रवासी कामगारों की मदद के लिए दिल्ली सरकार ने 238 रैन बसेरों के अलावा 11 स्कूलों को भी रैन बसेरों में बदला

Ajit Sinha

कोरोना काल में अद्वितीय काम करने वाले 122 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी केजरीवाल सरकार

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने कहा – देशभक्ति देश की शक्ति की रक्षा होती है, देश की शक्ति किसान हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x