Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

महिला पुलिसकर्मियों ने आज एक स्कूटी रैली निकाल कर महिलाओं को सम्मान करने का दिया संदेश।  


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद में महिला दिवस के अवसर पर आज 10 मार्च को एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका के नेतृत्व में तीनों जॉन के महिला थाना प्रबंधक के साथ महिला स्कूटी रैली निकाल कर लोगों में महिला का सम्मान करने का संदेश दिया है। पुलिस प्रवक्ता बताते हैं कि स्कूटी रैली आज दोपहर 1:30 बजे तीनो महिला थाना की महिला पुलिस ने स्कूटी की रैली में भाग लिया।

स्कूटी रैली महिला थाना एनआईटी से शुरु होते हुए सेक्टर-21ए रिहायशी एरिया से होते हुए एशियन अस्पताल चौक से मैन बड़खल चौक से सेक्टर-21 ए/डी डिवाइडिंग रोड से होते हुए महिला थाना एनआईटी पहुंची है। इस स्कूटी रैली के अवसर पर समाज की अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर रंग मंच का भी प्रोग्राम था जिसमें महिला पुलिस टीम ने हर्षोल्लास से महिला दिवस को मनाने का काम किया है। इस अवसर पर एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका ने कहा की महिला आज समाज में हर वर्ग में आगे है महिला पुरुष के कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है। महिला पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। 

Related posts

एक्शन में दिखी पुलिस, हरियाणा में बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण-3‘

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 65वीं रैंक प्राप्त करने पर  आशिमा गोयल को दी बधाई।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए फरीदाबाद में 18 अप्रैल को लगाया जाएगा रोजगार मेला : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x