Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एचएसवीपी जेई सहित पटवारी 55,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने करनाल जिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एक कनिष्ठ अभियंता और हलका पटवारी को क्रमशः 50,000 रुपये और 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता प्रद्युम्न को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी करनाल निवासी शिकायतकर्ता को कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में रिश्वत ले रहा था।  टीम ने आरोपी कनिष्ठ अभियंता के आवास से 19,93,100 रुपये भी बरामद किए।
                 
एक अन्य मामले में निगदू, करनाल के हल्का पटवारी हरमिंद्र को ग्राम कमालपुर, निगदू, करनाल के शिकायतकर्ता गुरदयाल सिंह से 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया गया। आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता की कृषि भूमि नापने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने जुलाना थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

सनसनीखेज हत्या के मामले में 11 महीने से फरार चल रहे आरोपित को अपराध शाखा सेक्टर-65 फरीदाबाद की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x