Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एडीजीपी ममता सिंह और भारतीय पुलिस सेवा के 4 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था ममता सिंह और भारतीय पुलिस सेवा के चार नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। इन अधिकारियों में मनप्रीत सिंह सूदन, राजेश कुमार मोहन, शुभम सिंह व सृष्टि गुप्ता शामिल थे। इन सभी अधिकारियों ने अपने गृह राज्यों से सम्बन्धित अपना परिचय भी दिया। ये सभी 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं ।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं भव्य भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सब नियम अनुसार पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा और नेकनियती से सेवा करें। इसके साथ राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को ध्यान में रखें।

दत्तात्रेय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए विकट परिस्थितियों में भी अच्छे प्रकार से कार्य को अंजाम दें। अधिकारियों को चाहिए कि वे पूरी लगन व मेहनत के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों के साथ अपने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव साझा किए।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 मार्च को “अटल कमल” फरीदाबाद में होगी।

Ajit Sinha

पलवल: होडल अपराध शाखा की टीम ने आज गांजा से भरे एक कार को पकड़ा,साथ में दो तस्करों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

एक शख्स को नेशनल हाई-24 पर 3 लुटेरों ने गला दबा कर सीमेंट के खंभे में जोर -जोर से मार- मार किया बेहोश, लुटे दो मोबाइल-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x