Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एडीजीपी ममता सिंह और भारतीय पुलिस सेवा के 4 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था ममता सिंह और भारतीय पुलिस सेवा के चार नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। इन अधिकारियों में मनप्रीत सिंह सूदन, राजेश कुमार मोहन, शुभम सिंह व सृष्टि गुप्ता शामिल थे। इन सभी अधिकारियों ने अपने गृह राज्यों से सम्बन्धित अपना परिचय भी दिया। ये सभी 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं ।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं भव्य भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सब नियम अनुसार पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा और नेकनियती से सेवा करें। इसके साथ राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को ध्यान में रखें।

दत्तात्रेय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए विकट परिस्थितियों में भी अच्छे प्रकार से कार्य को अंजाम दें। अधिकारियों को चाहिए कि वे पूरी लगन व मेहनत के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों के साथ अपने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव साझा किए।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने एनजीओ चलाने वाली महिला व उसके साथी को 1 लाख रूपए में बच्ची को बेचते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

विश्व रक्तदाता दिवस पर हरियाणा की जेलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन,विभिन्न जेलों से 525 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान से मिले बिप्लब देब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x