Athrav – Online News Portal
नोएडा

रेलवे फाटक ना होने की वजह से मालगाड़ी ट्रेन स्विफ्ट कार में लगी टक्कर से कार के परखच्चे उडे, तीन लोग घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र में रूपबास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक ना होने की वजह मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से स्विफ्ट कार के परखच्चे उड गए ,कार में सवार महिला, 15 साल किशोर समेत तीन लोग गंभीर से घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्विफ्ट गाड़ी की यह हालत मालगाड़ी ट्रेन के टक्कराने से हुई है.एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि जिस रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ है ये ट्रैक एनटीपीसी के थर्मल पवार में कोयला पहुँचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आज जब एनटीपीसी की तरफ से मालगाड़ी ट्रेन, दादरी रेलवे जंक्शन की तरफ जा रही थी। उसी समय ग्राम खेड़ी की तरफ से रूपबास गोल चक्कर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्विफ्ट कार जिसे 55 वर्षीय देशराज प्रधान चला रहे थे कर में उनकी पत्‍‌नी और उनका 15 साल का सवार था. रूपबास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक ना होने की वजह अपनी स्विफ्ट कार निकालने की कोशिश की, उसी दौरान एनटीपीसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आ गए , जिससे स्विफ्ट कार के परखच्चे उड गए और तीनों घायल हो गए . तीनो को घायल अवस्था में मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ डॉक्टर ने तीनों की हालत खतरे से बाहर बता रहे है।

Related posts

मोटिवेशन लव स्टोरी पर बनी कोरोना महामारी पर आधारित यह पहली फिल्म ‘जीने की उम्मीद तुमसे ही’ रिलीज-झलक देखें

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लाइक कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स अरेस्ट

Ajit Sinha

नॉएडा पुलिस आखिरकार आप सभी को सचेत क्यों कर रही हैं, इसे जानने के लिए आप इस वीडियो को अवश्य देखें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x