Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कपड़े के कारोबारी के घर पर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, भेदी पंडित और माली अरेस्ट,गड्ढे खोद कर निकला लाखों रूपए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-30 में रहने वाले कपड़े के कारोबारी के घर पर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने घर में रहने वाले पंडित और माली को अरेस्ट किया है। और उनकी निशानदेही पर तिजोरी तोड़कर लूटे गए 12 लाख 33 हजार रुपये बगल के खाली प्लाट से बरामद किए हैं। जहां इन दोनों ने पैसे को गड्ढा खोदकर के जमीन में दबा दिया। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर और तिजोरी को तोड़ने के औजार बरामद किए है।

घर में हुई लाखों की चोरी के खुलासे और पैसों के बरामदगी के बाद, कारोबारी लक्ष्मी नारायण खेतान नोएडा पुलिस की दिल खोल कर तारीफ करते नजर आए। उन्होंने बताया कि गत 7 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ मथुरा गए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि घर में 8 बदमाश घुस आए हैं और घर में मौजूद पुजारी मनीष अवस्थी और माली सुग्रीव को मारपीट कर बंधक बनाने के बाद घर में रखें, तिजोरी को तोड़कर 12 लाख 33 हजार रुपए लूटकर भाग गए हैं।

कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी नोएडा जोन के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया जांच के दौरान पता चला कोठी में 20 सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिनकी डीवीआर घर के सामने लगी थी और एक बैकअप डीवीआर भी थी जिसकी जानकारी केवल घर के लोग और पुजारी को था शक होने पर पुजारी और और माली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने साजिश कर वारदात करने की बात कबूल ली और उनकी निशानदेही पर लूटा हुआ सारा पैसा बगल के प्लॉट से बरामद हो गया

जिसे दोनों आरोपितों ने जमीन में गड्ढा खोदकर बनाया हुआ था। डीसीपी ने बताया कि पुजारी मनीष अवस्थी 5 साल से और बाली सुग्रीव एक साल से इसी कोठी में रहते थे। दोनों पर कपड़े की कारोबारी का विश्वास था लेकिन इन दोनों ने इसी विश्वास को घात पहुंचा कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हथौड़े और अन्य औजार से तिजोरी तोड़कर 12.33 लाख रुपये निकालकर बगल वाले प्लॉट में गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

Related posts

फिल्मी अंदाज में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी का भाई सहदेव भाटी ट्रांसपोटर से 45 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोबाइल गेम खेल रहे नाबालिग भाई ने फोन नहीं दिया तो बहन ने उसकी गला घोंटकर की हत्या कर दी।

Ajit Sinha

दिल्ली सीपी एसएन श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि लापता बच्चों का पता लगाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x