Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा-एनसीआर से वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर अरेस्ट, 10 बाइक बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा-एनसीआर में दो पहिया वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को इकोटेक 3 थाना पुलिस ने डाटा सेंटर के सामने से 130 मीटर रोड से गिरफ्तार किया है. ये तीनो गैंग बना कर दो दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बदमाशों के निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिल और एक चोरी की स्कूटी, एक फर्जी नम्बर प्लेट, तीन तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में खडे बिहार के छपरा निवासी पंकज, बुलंदशहर के दीपांशु और बिसरख के रहने वाले अंकित को एक मुखबिर की सूचना डाटा सेंटर के सामने 130 मीटर रोड से गिरफ्तार किया है.

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि यह तीनो बदमाश गैंग बनाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे.इनके निशाने पर ज्यादातर पुरानी मोटरसाइकिल रहती थी  जिन्हे ये मास्टर चाबी से खोलने के बाद चोरी करके फरार हो जाया करते थे, फिर उनकी नंबर प्लेट को बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगा दिया करते थे। यह मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर देहात क्षेत्र में ले जाकर कम दामों में उनको बेच दिया करते थे।
 
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि इस गैंग के द्वारा नोएडा ,ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बड़ौत और बागपत से चोरी की दो दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है. इन लोगों पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है, फिलहाल पुलिस इनके गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और इन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी ।अभी इनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

सहायक रजिस्ट्रार एवं आईसीडीपी की महाप्रबंधक भ्रष्टाचार के मामले में अरेस्ट, 1.30 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में की गई कार्रवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

21 लाख रूपए के 80 मोबाइल फोन तलाश कर असली मालिकों को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने सौपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x