Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

भाभी के ऊपर तेल डाल कर जिंदा जलाया, लगी आग में देवर भी झुलसा -चल रहा अस्पताल में इन दोनों का इलाज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:गुरुग्राम के एरिया गांव ऊंचा माजरा में एक देवर ने आज अपने भाभी के ऊपर तेल डालकर जिंदा जला दिया, इसमें वह खुद भी बुरी तरह से जल गया। परिजन दोनों देवर व भाभी को झुलसी हुई अवस्था में जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने इन दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर दोनों का इलाज इस वक़्त चल रहा हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज पुलिस थाना पटौदी, गुरुग्राम के एरिया गांव ऊंचा माजरा में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला को उसके देवर द्वारा तेल डालकर आग लगाने की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। इस सम्बन्ध में प्राप्त हुई शिकायत पर भारतीय दंड संहिता धारा 307 के तहत थाना पटौदी, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना हैं कि पीड़िता महिला को आग लगाने के दौरान उसका आरोपित देवर हेमकरण भी आग में झुलस गया था। पीड़ित कैलाश देवी तथा आरोपित हेमकरण को सरकारी हॉस्पिटल, पटौदी से सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहां पर दोनों पीड़ित व आरोपित दोनों उपचाराधीन है।

Related posts

दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों को थाना कनॉट प्लेस पुलिस की टीम ने अरेस्ट किया हैं, इन दोनों भाइयों पर कुल 69 मुकदमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सड़क पर स्टंटबाजी करने के मामले में 3 शिक्षित आरोपित काबू, 3 कार बरामद की गई। 

Ajit Sinha

भतीजी ने रची एक खौफनाक साजिश.चाचा की हत्या करवा दी सभी सदस्यों पर हत्या का केस दर्ज करवा दी.प्रेमी संग मौज मस्ती के साथ रहना चाहती थी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x