Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली ब्रेकिंग: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को राजस्थान के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे.

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक अत्यंतमहत्वपूर्ण सांगठनिक एवं सेवा प्रवास पर रहेंगे। अपने इस विस्तृत एक दिवसीय प्रवासके दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होकर श्रमदानकरेंगे, राज्य के शीर्ष जनप्रतिनिधियों एवं सांगठनिक संयोजकोंके साथ उच्च-स्तरीय रणनीति बैठक की अध्यक्षता करेंगे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलनको संबोधित करेंगे तथा युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे। प्रवास की शुरुआत में, नितिन नवीन प्रातः 7:30 बजे जयपुर स्थित प्रसिद्ध अल्बर्ट हॉल, राम निवासगार्डन में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्वयं श्रमदान कर ‘सेवा कार्य’ करेंगे।

इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश के सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों व सह-प्रभारियों तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक कीअध्यक्षता करेंगे और चुनावी रणनीतियों व सांगठनिक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदानकरेंगे। दोपहर 12:30 बजे नितिन नवीन एकात्म मानवदर्शन के प्रणेताश्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पावन जयंती के पावन अवसर पर आयोजित ‘निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे और राज्यभर से आए स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। सायंकाल 5:15 बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर के बिड़लाऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित विशाल ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से  नितिन नवीनप्रदेश भर से आए प्रबुद्ध छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, उनके विचारों को सुनेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी परअपना ओजस्वी मार्गदर्शन देंगे।  

Related posts

खरगे बोले- पीएम मोदी अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे, इसलिए वह झूठों के सरदार हैं

Ajit Sinha

मेट्रो रेल से एक महिला की सोना और हीरे से भरे बैग उड़ाने के मामले में एक जौहरी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगामी 15 जुलाई के बाद प्रदेश की जनता के हक़ के लिए संघर्ष और प्रदर्शन करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x