Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार डस्टर कार डिवाइडर से टकरा कर बीच सड़क पर पलटी युवती की मौत, पांच घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा के सेक्टर 24 थाना स्थित एलिवेटेड रोड पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक तेज रफ़्तार डस्टर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई । इस हादसे में  5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है…एलिवेटेड रोड पर आए दिन तेज रफ़्तार की वजह से  हादसे होते रहते है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि देर रातगिझौड रेड लाइट के ऊपर एलिवेटेड रोड पर डस्टर कार की स्पीड तेज होने की वजह से कट मारते वक़्त कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमे सवार एक युवती भूमिका जादौन निवासी ग्वालियर उम्र 25 जो यूनिवो कंपनी में काम करती थी, की मृत्यु हो गई। अन्य घायल युवक रोबिन,  प्रभाष, अर्पित, अभिषेक व युवती श्वेता को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। 

Related posts

शराब की ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए पेनाल्टी बढ़ाया गया, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी: एडिशनल चीफ सेक्रेटरी

Ajit Sinha

सिनेमाघर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म का शो बीच में रोकने पर लोगों ने काटा हंगामा

Ajit Sinha

अकेले ही रह रही बुजुर्ग महिला की घर में घुस अज्ञात हमलावर ने की हत्या, पुलिस जांच जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x