Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी के दौरान जीप से बरामद हुई नशे की बड़ी खेप, बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में 114 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त जीप को भी कब्जे में लिया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।

नशा तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान हांसी की तरफ से एक जीप आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को अचानक एचटीएम क्षेत्र की तरफ मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन बंद हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चालक को काबू कर लिया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी से 21 पैकेट गांजा बरामद हुए। बरामद गांजे का कुल वजन 114 किलो 910 ग्राम पाया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थ की खेप सहित तस्करी में प्रयुक्त जीप को कब्जे में ले लिया। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना एचटीएम, हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गांजे की खेप के स्रोत,सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा नशे की सप्लाई किए जाने वाले स्थानों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। हरियाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रदेशभर में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने, तस्करों की पहचान करने तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार धरपकड़ एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। हिसार पुलिस की इस कार्रवाई से नशे की एक बड़ी खेप को सप्लाई होने से पहले ही बरामद कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है तथा नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 3 मीटर से अधिक चौड़ी गलियों वाली सभी कालोनियां होंगी वैध,दो कर्मचारी प्रॉपर्टी आईडी करेंगे ठीक

Ajit Sinha

पत्नी की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित पति व उसकी प्रेमिका गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा: कानून बनाने और लिखने वाले कांग्रेसी अब क्यूं बहका रहे है किसानों को – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x