Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आश्रम कंत दर्शन दरबार फरीदाबाद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  गुरू महाराज घसीटा राम कंत के गुरुत्व दिवस पर बुधवार को सिविल अस्पताल फरीदाबाद के मरीजों को फल एवं अन्य जरूरत की चीजों का वितरण किया। इस मौके पर फरीदाबाद के  प्रधान त्रिलोक सिंह, दास अनिल, दास चन्नी, दास सपरा , दास चंद्र मोहन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
प्रधान त्रिलोक सिंह ने कहा कि गुरु महराज घसीटा राम ने समाज सेवाओं को अपना प्रमुख कर्तव्य समझा था और हम लोग उनके बताये रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी जरूरतमंद की सहायता को अपना धर्म समझते थे और उनका कहना था कि जरूरतमंदों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य होता है। त्रिलोक सिंह ने कहा कि समाज के पिछड़े लोगों की सहायता करना मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उत्तम कार्य है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है। जबकि स्पर्धा से खुद को और दूसरों को तनाव रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की समाज के ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आएं जिन्हे वास्तविक रूप से मदद की जरूरत है।

Related posts

लॉकडाउन 4 में सरकारी कार्यालयों को खोलने के सरकार ने दिए निर्देश : डीसी नरेश नरवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज नहरपार के दो गांवों में10 एकड़ जमीनों पर 3 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे,निर्माणों को तोडा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह हो सकते हैं के नाम पर सहमति बनने की खबर हैं, सूत्र ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x