Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

भारतीय राजस्व सेवा के 8 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने हरियाणा के राज्य पाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:भारतीय राजस्व सेवा के आठ नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। इन अधिकारियों में संदीप भागा , महिमा खिचर, सिंगे वांगचुक, सारांश महाजन, निवेदिथा राज, सौरभ सिंह, अंशुमन यादव व शुभम जयसवाल शामिल थे। इन सभी अधिकारियों ने अपने गृह राज्यों से सम्बन्धित अपना परिचय भी दिया। ये सभी 2020-2021 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं भव्य भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि आप सब नियम अनुसार पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा और नेकनियती से सेवा करें। इसके साथ राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को ध्यान में रखें। दत्तात्रेय ने कहा कि राजस्व अधिकारियों का देश सेवा महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इसलिए विकट परिस्थितियों में भी अच्छे प्रकार से कार्य को अंजाम दें। अधिकारियों को चाहिए कि वे पूरी लग्न व मेहनत के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों के साथ अपने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव साझा किए।

Related posts

फरीदाबाद: विश्व मलेरिया दिवस – मलेरिया दिवस पर मच्छरों से बचाव का संदेश दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हाईकोर्ट के आदेश पर एक्शन, सेक्टरों में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई तेज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर बाँटे हज़ारों मास्क,लोग मास्क लगाकर निकले घरों से।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x