Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

डॉ. बीरबल झा शिक्षा शिखर सम्मान-2023 से नवाजे गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: भारत में अंग्रेजी शिक्षा को नया मुकाम देने वाले और लाखों युवाओं को कौशल संपन्न कर आत्मनिर्भर करने वाले शिक्षाविद डॉ. बीरबल झा को वर्ष 2023 के ‘शिक्षा शिखर सम्मान’ से पुरस्कृत किया गया। डॉ. झा ने अंग्रेजी शिक्षण-प्रशिक्षण के साथ ही अन्य विधाओं में 30 से अधिक किताबें लिखी हैं। उन्होंने लाखों युवाओं को अंग्रेजी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार-स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाकर जीवन जीने की कला दी है। 
यह पुरस्कार डॉ. झा के शिक्षण-प्रशिक्षण, साहित्य रचना, कला-संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली में आयोजित सरस्वती पूजा महोत्सव-सह सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. झा ने दर्जनों पुस्तकों की रचना कर न केवल साहित्य संवर्धन किया है बल्कि लाखों भारतीय युवाओं के जीवन को संवारने का काम किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था ब्रिटिश लिंग्वा के बैनर के तहत भारतीय युवा पीढ़ी को इंग्लिश स्किलिंग, रोजग़ारमूलक एवं जीवन उन्नयन में प्रभावशाली कार्य किया है। इसे देखते हुए इस वर्ष मैथिल यूथ परिषद् ने डॉ. बीरबल झा को शिक्षा शिखर सम्मान से सम्मानित किया। 

इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कवि सम्मलेन, निशुल्क चिकित्सा परामर्श, पैथोलॉजिकल जांच, निशुल्क नेत्र जांच आदि की व्यवस्था की गई थी। साथ ही विश्व कल्याणर्थ यज्ञ की आहुति भी दी गई। यह जानकारी देते हुए मैथिल यूथ परिषद के निदेशक मुरारी मोहन झा ने कहा कि उनकी संस्था की यह कोशिश है कि डॉ. बीरबल झा जैसी शख़्सियत का सम्मान किया जाए जो भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने, सामाजिक चेतना जगाने एवं इसके प्रचार-प्रसार लिए सदा तत्पर रहते हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले डॉ. बीरबल झा को कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार-2010, कृति पुरुष पुरस्कार- 2011, पर्सन ऑफ द ईयर- 2014, स्टार ऑफ एशिया अवार्ड- 2016, ग्रेट पर्सनालिटी ऑफ इंडिया अवार्ड- 2017 , बिहार अचीवर अवार्ड- 2017, यंगेस्ट लिविंग लीजेंड ऑफ़ मिथिला अवार्ड- 2017, पागमैन अवार्ड, ग्लोबल स्किल्स ट्रेनर अवार्ड- 2022, मिथिला विभूति -2022, कवि कोकिल विद्यापति पुरस्कार -2022 आदि शामिल हैं।

Related posts

सीएम केजरीवाल ने 83 और दुकानों-व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की दी अनुमति

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी बने भारत के नए निर्वाचन आयुक्त

Ajit Sinha

देश में एकमात्र ऐसी सरकार जो 800 घाटों पर करा रही है आस्था के महापर्व छठ पूजा का दिव्य आयोजन- मनीष

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x