Athrav – Online News Portal
नोएडा

महिला वकील ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:नोएडा के सेक्टर- 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने 15 फ्लोर से छलांग लगाकर दी। घटना की जानकारी मिलने की बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची कोतवाली 113 की पुलिस ने यूपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पेशे से वकील थे और एक लॉ फर्म में काम कर रही 27 वर्षीय सोमा पांडा की मौत के बाद उनका परिवार सदमे में है सोमा ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है.

इससे पता चल सके कि उसने जिंदगी को खत्म करने का इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया. सोमा पांडे अपने परिवार के साथ केप टाउन सोसायटी के टावर नंबर सीएमसी 3 में रहती थी। उनका पूरा परिवार 6 महीने पहले ही सोसाइटी में शिफ्ट हुआ था। सोमा पांडे पेशे से वकील थे और एक लॉ फर्म में काम कर रही थी। कुछ समय से वे डिप्रेशन में भी चल रही थी और एक निजी अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था।

फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का तलाश कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्या वजह थी कि इसके कारण सोमा डिप्रेशन में आई और फिर अपनी जिंदगी को खत्म करने का इतना बड़ा फैसला ले लिया। नोएडा में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं 17 जनवरी को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के आगे कूदकर छात्र ने जान दे दी।

18 जनवरी को सेक्टर 62 में रहने वाली महिला ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 18 जनवरी को ही एक्सप्रेस वे स्थित सोसायटी में रहने वाले दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। 19 जनवरी को पैरामाउंट सोसायटी में रहने वाले आईटी इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। बीते एक हफ्ते की में करीब गौतमबुद्ध नगर जिले में ही 10 लोगों ने अलग-अलग तरीकों से खुदकुशी की है। जिसमें छात्र नौकरी पेशा लोग और महिलाएं शामिल हैं।

Related posts

फर्जी वैट सेटलमेंट आदेश तैयार कर कंपनी का लगभग 1.21 करोड़ का गबन करने वाला आरोपित गुरुग्राम से गिरफ्तार

Ajit Sinha

मतदाता सूची में गड़बड़ी और एस.आई.आर. के विरोध में समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन सौंपा

Ajit Sinha

पुलिस ने तत्परता से दो अनमोल जिंदगियां बचा कर, उन्हें नया जीवनदान दिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x