Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीबीए कर रहे छात्र ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाई, इलाज के दौरान मौत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के कॉलेज से बीबीए कर रहे छात्र ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर के आत्महत्या करने का प्रयास किया.  घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद, शव को परिजनों को सौंप दिया हैं। . पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही. लेकिन छात्र के आत्महत्या के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान बिहार के भागलपुर के रहने वाले 21 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि परेशान सा दिखाई दे रहा नीतीश प्लेटफार्म पर सीढ़ियों के पास टहल रहा है, फिर वह एकाएक वह प्लेटफार्म की रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद जाता है. वहां पर मौजूद इक्का-दुक्का लोगों इसको देखने के बाद मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों को सूचित करते हैं,  जिसके बाद नीतीश को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, 

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईनॉलेज पार्क थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया  कि ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलम इंस्टीट्यूट कॉलेज से बीबीए थर्ड ईयर छात्र नीतीश दिल्ली के अक्षरधाम के पास किराए के मकान में रहता था और मेट्रो से ही प्रतिदिन कॉलेज आता जाता था , सोमवार को उसने 11:30 बजे करीब मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.थाना प्रभारी का कहना है कि नीतीश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और उसके शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है इसके लिए छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है. 

Related posts

शिव नादर यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने अपने दोस्त छात्रा की गोली मार हत्या कर दी, फिर खुद ही गोली मार आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

कोरोना काल में जेल में बंद हत्या आरोपित को अदालत को जमानत देना एक शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ गया, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस में शामिल हुए 515 कमांडो, आईबी के निदेशक तपन कुमार डेका ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x