Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एलएलबी की छात्रा से जबरन दुष्कर्म के आरोप मे पीएफ का असिस्टेंट कमिश्नर अरेस्ट


bअरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा जोन कोतवाली 24 क्षेत्र में रहने वाले पीएफ की असिस्टेंट कमिश्नर पद पर तैनात अधिकारी पर गाजियाबाद की रहने वाली एक छात्रा ने एलएलबी में एडमिशन दिलाने के लिए अपने घर पर बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में खडे महेश सिंह दिल्ली में पीएफ विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात है, उन्हे पुलिस ने एक छात्रा को अपने घर पर बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

नोएडा ज़ोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली छात्रा ने 24 थाने में शिकायत दी थी कि उसको एलएलबी में दाखिला लेना था। कुछ समय पहले उसका संपर्क महेश सिंह नाम के व्यक्ति से हुआ था। आरोपी ने उससे कहा था कि वह दिल्ली की अच्छी यूनिवर्सिटी में दाखिला दिला देगा। आरोपी ने मंगलवार को छात्रा को अपने सेक्टर-12 स्थित मकान पर बुलाया।

छात्रा का आरोप है कि यहां पर महेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से निकलकर छात्रा पुलिस के पास पहुंची। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 50 वर्षीय महेश सिंह के रूप में हुई है। वह दिल्ली की भविष्य निधि विभाग में सहायक आयुक्त है। आरोपी परिवार के साथ दिल्ली के दैनिक जनेऊ अपार्टमेंट वसुंधरा एन्क्लेव में रहता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related posts

फरीदाबाद: 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर बुला कर शख्स ने किया दुष्कर्म,आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

गोदारा -गोल्डी बरार गैंग के दो शूटरों, रविंद्र व अरुण को हरियाणा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया

Ajit Sinha

फरीदाबाद आबकारी एवं कराधान विभाग का इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x