Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: साईबर ठगी में संलिप्त आईडीएफसी बैंक का आरोपित असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन आरोपित पकड़े गए। 



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आईडीएफसी बैंक मॉडल टाउन, दिल्ली शाखा में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर सहित  तीन आरोपितों को थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम असिस्टेंट मैनेजर का नाम अभिषेक तिवारी,दीपक राजपूत व राजेन्द्र उर्फ विकी है। असिस्टेंट मैनेजर आशीष तिवारी साइबर ठगों से 10000 रुपए लेकर अपने बैंक में फर्जी बैंक खाता मुहैया करवाए थे।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 9.11.2024 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करके मुनाफा कमाने के नाम पर धोखाधड़ी  करने के सम्बन्ध में दी गई। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में थाना साइबर अपराध , पूर्व गुरुग्राम के प्रबंधक व निरीक्षक अमित कुमार टीम ने उपरोक्त मुकदमा  में कार्रवाई  करते हुए 3 आरोपितों  को काबू किया। आरोपितों के नाम दीपक राजपूत निवासी कॉलोनी किशनगंज, दिल्ली, अभिषेक तिवारी निवासी गांव पूरे आधार पंडरिया जिला प्रतापगढ़ (उत्तर-प्रदेश) व राजेंद्र कुमार निवासी प्रताप नगर, दिल्ली है। आरोपित  दीपक को दिनांक 26.12.2024 को गुलाबी बाग, दिल्ली से, अभिषेक तिवारी को दिनांक 26. 12. 2024 को मॉडल टाउन, दिल्ली तथा राजेंद्र को दिनांक 28.12.2024 को गुलाबी बाग, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित अभिषेक तिवारी वर्तमान में आईडीएफसी बैंक मॉडल टाउन, दिल्ली शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। यह वर्ष-2023 से बैंक में नौकरी कर रहा है। उपरोक्त मुकदमा की ठगी में प्रयोग किया गया बैंक खाता आरोपित अभिषेक तिवारीउपरोक्त ने आरोपित दीपक राजपूत व राजेन्द्र उर्फ विकी के साथ मिलकर फर्जी फर्म के नाम से खोला था। एक बैंक खाता के बदले आरोपित को 10 हजार रुपए मिले थे। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा  में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

अनिल विज ने किया निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण, कमिश्नर समेत कई अधिकारी मिले नदारद,दो एसडीओ को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

प्रेमिका की कही और शादी करने से नाराज प्रेमी ने उसके पिता को घौंपा चाकू, और घर पर किया पत्थरों से हमला -अरेस्ट।

Ajit Sinha

18 अगस्त की रोहतक महा परिवर्तन रैली भाजपा-खट्टर सरकार का बहम निकाल देगी: भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x