Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

एसीबी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में जीएसटी इंस्पेक्टर सहित दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम मंडल की टीम ने भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा 9 दिसंबर 2023 को भ्रष्टाचार संबंधी मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की पुष्टि की और आरोपी को 1 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गुरुग्राम में अपने सह आरोपी के साथ मिलकर ट्रकों से मासिक तौर पर पैसा लेता था जिसे वह तत्कालीन मोटर व्हीकल ऑफिसर को देता था।इसी प्रकार, एक अन्य मामले में गुरुग्राम मंडल की एसीबी टीम ने जीएसटी निरीक्षक जितेंद्र बरवड़ को भी रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में सीजीएसटी कार्यालय गुरुग्राम में कार्यरत है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से लंबित सरकारी काम करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: योग क्रियाओ के साथ की गई आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की शुरुआत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने दिल्ली , यूपी , राजस्थान समेत 5 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बनाए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कपडा कारोबारी से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने व घर पर गोली चला कर धमकाने के मामले में बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x