Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने बेजुबान परिंदों को आजाद कर दिया खुले आकाश में


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज नववर्ष के पावन अवसर पर बेजुबान परिंदों को खुले आकाश में उड़ने के लिए आजाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी से जीने का सभी को हक है। नागर ने कहा कि भगवान ने ही हर जीव को जन्म दिया है और उसे जीने के लिए धरती, प्रकृति और आकाश दिए हैं। सभी जीवों का एक ही पिता है इसलिए हम सभी को आपसी सहमति से आगे बढऩा चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि बेजुबान पक्षियों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि आजादी कितनी कीमती  है जिसे हर जीव प्राप्त करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने- अपने जीवन में कुछ दिन ऐसे निकालने चाहिए कि जब हम प्रकृति के साथ रह सकें। जीवों के साथ जीवन बिता सकें और इस प्रैक्टिस को अपने परिवार और समाज में भी लागू करना चाहिए कि जिसमें हम सभी आपस में सहोदर की तरह रहें।

पक्षियों को आजाद करते हुए विधायक राजेश नागर के साथ भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, अमन नागर, शिशु अवाना, विक्रम प्रताप सरपंच तिगांव, वेद प्रकाश सरपंच तिगांव, सुरेंद्र बिधूडी, अमित भारद्वाज, लालजी मिश्रा, राजेश तंवर, दयानंद नागर आदि अनेक गांवों के सरपंच, पंच मौजूद रहे। 

Related posts

फ़रीदाबाद: सूरजकुंड के निकट गांव खोरी में होने वाली जबरदस्त तोड़फोड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने आज फ्लैट मार्च किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जितना संभव हो उतना अनुसंधान करें, क्योंकि खोज विकास का एकमात्र साधन है : श्याम किशोर सहाय

Ajit Sinha

मानव रचना के छात्रों ने बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में स्वर्ण और रजत पदक जीता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x