Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वोट की ताकत से जनता कुछ भी हासिल कर सकती है : करतार सिंह भड़ाना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। तथा जनता अपनी वोट की ताकत से कुछ भी हासिल कर सकती है। बशर्ते लोगों को अपनी मांगों को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाने की जरूरत है। यह बात पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने आज सूरजकुंड रोड स्थित अपने अनंगपुर कार्यालय पर फिरोजपुर झिरका से आए दर्जनभर से अधिक गांवों के पंच, सरपंच व नंबरदारों को संबोधित करते हुए कहीं।

17 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व मंत्री भड़ाना लोगों से मुखातिब हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका मकसद अपने प्रदेश के लोगों को एक अच्छा जीवन देना है। जिस कार्य में वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्हें अपने लोगों के साथ की आवश्यकता है। करतार भड़ाना ने कहा कि हमारा प्रदेश तीनों ओर से दिल्ली से घिरा हुआ है। यहां पर रोजगार के व्यापक अवसर हैं। यह प्रदेश 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने के लिए बहुत ही उपयुक्त प्रदेश है।

उनके पास इस योजना को लागू कराने के लिए ठोस योजना भी है। जो भी पार्टी या सरकार इसे लागू करना चाहती है। उससे मिल कर वह इसकी योजना बता सकते हैं। इस योजना के लिए सिर्फ अच्छी नियत होनी चाहिए। करतार सिंह भड़ाना ने लोगों से कहा कि आप सभी एकमत हो जाएं और जब भी कोई वोट मांगने आए, तो 17 सूत्रीय मांगों को लेकर खुल कर बात करें। जो उम्मीदवार इन मांगों को लागू करवाने में साथ देगा। हम सभी उसका समर्थन कर चुनाव जितवाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद : नगर निगम की कमिश्नर अनीता यादव ने अधिकारीयों आदेश दिए की अवैध ट्यूबवेलों को तुरंत प्रभाव बंद कराए जाए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के “यूनिक फ़ैशन हाउस” में क्रिसमस के दूसरे दिन नाश्ता -खाने के बाद की महिलाओं ने जमकर खरीदारी

Ajit Sinha

हरियाणा के सभी शहरों में 5 एकड़ से 100 एकड़ तक की भूमि पर ऑक्सी वन के नाम से लगाए जाएंगे पेड़-पौधे- मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x