Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: घर में महिला की सिर में जोर से तावा मारकर, 20 तोले सोना व नकदी लूटने की योजना पड़ोसी ने बनाई थी -दो अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना सेक्टर -7 इलाके में नर्स के घर में जबरन घुस कर व नर्स के सिर में तावा मार कर बेहोश कर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के दो आरोपितों को क्राइम ब्रांच, ऊंचा गांव की टीम ने आज अरेस्ट किया हैं, अरेस्ट किए गए दोनों आरोपितों के नाम अनिकेत उर्फ अंकित (22) तथा रोशन (22) हैं, इन दोनों आरोपितों ने  पुलिस पूछताछ में खुलासा किया की लूट की योजना शिकायतकर्ता के पडोसी सन्नी ने बनाई थी। इनसे पुलिस ने लूटे गए 20 तोले सोने में से 12 तोले सोना व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल बरामद किए हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किए हैं।   

एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने आज आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम  अनिकेत उर्फ अंकित (22) तथा रोशन (22)  हैं।आरोपित अनिकेत फरीदाबाद के प्रहलादपुर का रहने वाला है, वहीं रोशन छत्तीसगढ़ का निवासी है और फरीदाबाद के सेक्टर- 81 में किराए पर रहता है। ये दोनो आरोपित फरीदाबाद के बुढ़ैना गांव में स्थित एक वर्कशॉप में काम करते हैं। पुलिस थाना सेक्टर- 7 में गत 13 दिसंबर को लूट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपितों ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर एक 45 वर्षीय महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला मुजेसर के यूएचसी डिस्पेंसरी में बतौर नर्स तैनात है। शाम करीब 8 बजे जब महिला घर में अकेली थी तो आरोपितों ने घर का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलते ही 3 आरोपित जबर दस्ती घर के अंदर घुसे। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और पिस्तौल नुमा चीज दिखाकर महिला को चुप रहने की धमकी दी।

इसके पश्चात आरोपितों ने रसोई में तवा उठा कर महिला के सिर में मारा जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर महिला ने अपने आपको बंधा हुआ पाया और जैसे तैसे अपने आपको मुक्त करवाकर पड़ोसियों से मदद मांगी। महिला ने बताया कि उसके घर से करीब 20 तोला सोना, ₹6000 नकद तथा एक मोबाइल फोन गायब मिले। महिला के परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे जहां डॉक्टर ने सिर में टांके लगा कर पट्टी कर दी और दवाई देकर महिला को घर भेज दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा वहां पर आसपास में मौजूद लोगों पूछताछ की गई। इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों तथा तकनीकी सहायता के आधार पर दो आरोपितों को बीपीटीपी पुल नहरपार से अरेस्ट कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि इस मामले का मुख्य आरोपित सन्नी है जो पीड़ित महिला ने पड़ोस में रहता है जिसे पीड़ित महिला के बारे में सारी जानकारी है और उसी ने ही इस लूट की योजना बनाई थी। वारदात के दिन आरोपित  सन्नी, संदीप तथा आकाश घर में घुसे थे तथा अरेस्ट किए गए दोनों आरोपित  अनिकेत तथा रोशन गली में खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। आरोपित अनिकेत सन्नी का दोस्त है। सन्नी ने लूट की योजना के बारे में अनिकेत को बताया था और अनिकेत ने अपने दोस्त रोशन को भी इसमें शामिल कर लिया। आरोपितों के कब्जे से सोने का 1 हार, 2 कड़े, 1 अंगूठी, 1 ब्रेसलेट, 3 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी कान की बाली, चांदी के 2 सिक्के, 2 जोड़ी बच्चों की चूड़ी, 1 तागड़ी, 1 पायल, 1 झुनझुना तथा वारदात में उपयोग 1 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आरोपितों  के कब्जे से लगभग 12 तोले सोना बरामद किया जा चुका है वहीं, बाकी के आभूषण अन्य आरोपितों  के पास है जिन्हें जल्द अरेस्ट  किया जाएगा। आरोपित  अनिकेत पर इससे पहले भी चोरी के दो मुकदमे दर्ज है जिसमें वह जेल की हवा खा चुका है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपितों  को अदालत में पेश किया जाएगा जहां से आरोपित रोशन को जेल भेजा जाएगा और आरोपित  अनिकेत को पुलिस रिमांड पर लेकर
वारदात में शामिल इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

Related posts

गांव खेड़ी गुजरान, फरीदाबाद में 4 एकड़ भूमि पर विकसित एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 22 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए, हनीफ कुरैशी पंचकूला के पुलिस कमिश्नर बने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 1975 में लोकतंत्र की हत्या करके आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने देशद्रोह का कार्य किया : राम बिलास शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x